✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने पदभार किया ग्रहण, आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 5 जनवरी 2024दे देखा गया: 500 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 05 जनवरी 2024/ नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने शुक्रवार 05 जनवरी 2023 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपाय...

Advertisement
अम्बिकापुर 05 जनवरी 2024/ नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने शुक्रवार 05 जनवरी 2023 को आयुक्त कार्यालय सरगुजा में विधिवत पदभार ग्रहण किया। वे 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री महावीर राम उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर संभागायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री चुरेंद्र इससे पूर्व सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के पद पर पदस्थ रहे। हाल ही में राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण अनुसार सरगुजा संभाग के नये संभाग आयुक्त के रुप में श्री चुरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
पदभार ग्रहण कर आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण, संभागीय अधिकारियों की ली बैठक
संभागायुक्त श्री चुरेंद्र ने पदभार ग्रहण करते ही आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए जिससे किसी तरह की असुविधा ना हो। इसके बाद उन्होंने संभागीय अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक भी की। उन्होंने संभागीय अधिकारियों से संभाग में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और बेहतर काम करने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समस्त विभागों के संभागीय अधिकारी और आयुक्त कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
नवपदस्थ सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने पदभार किया ग्रहण, आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण | सरगुजा टाइम्स