✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने दी जान: नदी किनारे इस हालत में मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 20 मई 2024दे देखा गया: 1011 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 20 मई 2024/ Love couple commits suicide: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े द्वारा फांसी लगातार खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। रविवार को कुछ लोगों ने नदी किनारे एक लड़के और लड़की की लाश को एक पेड़ पर लटका हुआ देखा। म...

Advertisement

अम्बिकापुर 20 मई 2024/ Love couple commits suicide: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े द्वारा फांसी लगातार खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। रविवार को कुछ लोगों ने नदी किनारे एक लड़के और लड़की की लाश को एक पेड़ पर लटका हुआ देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अब अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी और समीर के रूप में हुई है। समीर यहां अपने बुआ के घर रहता था और वो मूल रूप से बघिमा गांव का रहने वाला था। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिर दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह साफ नहीं हुआ है।

Advertisement

लड़की की उम्र 16 साल और लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों घर से शनिवार रात में ही लापता हो गए थे। इसके बाद रविवार दोपहर बाद चरवाहे ने महानदी किनारे साल के पेड़ पर दोनों की लाश फांसी पर लटकी देखी। फिर उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। घर से करीब 4 किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिली है।

 सूचना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के चलते पुलिस ने दोनों के शव को नहीं उतारा है। सुबह शवों को फांसी से उतारते समय देखा जाएगा कि आत्महत्या से पहले प्रेमी जोड़े ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
नाबालिग प्रेमी जोड़े ने दी जान: नदी किनारे इस हालत में मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस | सरगुजा टाइम्स