✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रेरित

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 12 अप्रैल 2024दे देखा गया: 196 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले में मतदाताओं को शत-प...

Advertisement
अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर में  स्वीप सरगुजा के अंतर्गत मतदान के प्रति  जागरूकता के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा तथा विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी श्रीमती रानी रजक की उपस्थिति में समस्त बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा मध्य नगरी चौक पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर मतदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया तथा साथ ही साथ 07 मई मतदान दिवस पर अनिवार्य रूप से मत देने हेतु लोगों से अपील की गई।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रेरित | सरगुजा टाइम्स