✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

पहाड़ी कोरवा बहुल ग्राम खिरहिर में हुआ स्वास्थ शिविर का आयोजन

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 18 जुलाई 2024दे देखा गया: 1324 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएन गुप्ता के मार्गदर्शन में विकासखंड अंबिकापुर के पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहट ग्राम खिरहीर, सेक्टर बड़ा दमाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया...

Advertisement

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएन गुप्ता के मार्गदर्शन में विकासखंड अंबिकापुर के पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहट ग्राम खिरहीर, सेक्टर बड़ा दमाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य जांच जैसे एचबी, बीपी, सिकलिंग, मलेरिया, शुगर एवं टीबी जांच की सुविधा दी गई।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
ग्राम खिरहिर में 101 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड लक्षित हैं जिसमें से पूर्व में 60 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका है। शिविर में 6 ग्रामीणों का कार्ड बनाया गया। शेष हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

शिविर से लाभान्वित हुए ग्रामीण
उक्त शिविर में कुल 56 हितग्राही उपस्थित हुए जिनमें 47 हितग्राहियों का बीपी, शुगर एवं सिकलिंग जांच तथा 27 मलेरिया जांच, 19 एचबी जांच, साथ ही 4 बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में उपस्थित 29 हितग्राहियों को स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किया गया, उक्त शिविर में सामान्य सर्दी बुखार, दस्त के हितग्राही को जांचा और दवाइयां उपलब्ध कराई गई। उक्त शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र जायसवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषि मिश्रा, पर्यवेक्षक श्री लखन गुप्ता, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता अमरेश रजवाड़े, बृजलाला तथा महिला कार्यकर्ता अन्नपूर्णा कुशवाहा, मधुलता सिंह एवं नम्रता कुशवाहा उपस्थित रहीं।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
पहाड़ी कोरवा बहुल ग्राम खिरहिर में हुआ स्वास्थ शिविर का आयोजन | सरगुजा टाइम्स