✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

पारदर्शी प्रशासन की ओर एक और कदम, कलेक्टर श्री विलास भोसकर की नई पहल, कलेक्टर कोर्ट के बाद अब कलेक्टर जनदर्शन के ऑनलाइन प्रसारण की शुरुआत

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 9 जुलाई 2024दे देखा गया: 1365 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 09 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में पारदर्शी प्रशासन की ओर एक और कदम बढ़ाया गया है। कलेक्टर की पहल पर कोर्ट के बाद अब कलेक्टर जनदर्शन के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की शुरुआत की गई है। मंगलवार से ही जिला प्रशासन सरगुजा के...

अम्बिकापुर 09 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में पारदर्शी प्रशासन की ओर एक और कदम बढ़ाया गया है। कलेक्टर की पहल पर कोर्ट के बाद अब कलेक्टर जनदर्शन के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की शुरुआत की गई है। मंगलवार से ही जिला प्रशासन सरगुजा के यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन जनदर्शन प्रसारण की शुरुआत कर दी गई है। समयसीमा की बैठक पश्चात जनदर्शन का आयोजन किया गया।

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा में विभिन्न विषयों की समीक्षा हेतु पर्याप्त समय देने आगामी मंगलवार से बैठक 10 बजे से शुरू की जाएगी। उन्होंने बैठक में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में आगामी तीन माह में लखनपुर ब्लॉक में 6 सूचकों पर शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को जोड़कर लाभान्वित करना है। इन सूचकों में गर्भवती माताओं का पंजीयन एवं प्रसव पूर्व देखभाल, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जांच, गर्भवती माताओं को पूरक पोषण, मृदा जांच और मृदा हेल्थ कार्ड वितरण तथा स्व सहायता समूह की गतिविधियां और रिवॉल्विंग फंड शामिल है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग स्वास्थ्य, कृषि, एनआरएलएम और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से इन सूचकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में जनसमस्या निवारण शिविर के लखनपुर के ग्राम पंचायत कुन्नी में आगामी आयोजन पर निर्देश दिए कि शिविर की जानकारी देने गांव गांव में मुनादी जरूर कराएं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविर से पूर्व ही आसपास के आवेदन प्राप्त कर लें और यथा संभव निराकृत कर एक एक आवेदन के निराकरण की जानकारी शिविर में सबके समक्ष दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोकाभिमुख और पारदर्शी हो जिससे लोगों का विश्वास प्रशासन पर बढ़े। इसके साथ ही उन्होंने पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर जनदर्शन में मिले 93 आवेदन
कलेक्टर जनदर्शन में आज 93 आवेदन मिले। जनदर्शन में ग्राम पंचायत बड़ादमाली के आश्रित ग्राम महुआभौना के ग्रामीणों ने आवागमन हेतु सड़क के लिए आवेदन दिया जिसमें कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को जाकर वस्तुस्थिति का निरीक्षण कर जानकारी प्रस्तुत करने और आवागमन मार्ग हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह बतौली से आई आवेदिका की शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदन पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार कार्य करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति देने के निर्देश दिए। इसी तरह जनदर्शन में भूमि संबंधी मामले, सड़क, परिजनों द्वारा भरण पोषण दिए जाने संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
पारदर्शी प्रशासन की ओर एक और कदम, कलेक्टर श्री विलास भोसकर की नई पहल, कलेक्टर कोर्ट के बाद अब कलेक्टर जनदर्शन के ऑनलाइन प्रसारण की शुरुआत | सरगुजा टाइम्स