✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

पुलिस के गिरफ्त मेंअर्न्तराज्जीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 9 अगस्त 2023दे देखा गया: 248 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सूरजपुर।जिले के थाना जयनगर पुलिस ने अंतर्राज्जीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा कीमत 2 लाख 40 हजार व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा स्कूटी वाहन जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा क...

Advertisement

सूरजपुर।जिले के थाना जयनगर पुलिस ने अंतर्राज्जीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा कीमत 2 लाख 40 हजार व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा स्कूटी वाहन जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।नशे के कारोबार की कमर तोड़ने तथा नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही को लेकर निर्देश दिए है। निर्देश के परिपालन में जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते सोमवार को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राउरकेला-अम्बिकापुर होते हुए अर्न्तराज्जीय गांजा तस्कर मोटर सायकल से गांजा बिक्री करने मनेन्द्रगढ़ तरफ जा रहा है। जयनगर पुलिस टीम ने जयनगर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर एक मोटर सायकल व एक स्कूटी सहित 3 व्यक्ति गुलजार सिंह पिता जोगिन्दर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी गोपबंधूपल्ली राउरकेला, थाना प्लांट साईट, जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा, रंजन नाथ पिता लक्ष्मण नाथ उम्र 22 वर्ष, निवासी राउरकेला, थाना उदितनगर, जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा व विक्रम सिंह पिता दिनदयाल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी लहुनीपाड़ा, जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 12 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रूपये का पाया। पुलिस ने गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल व स्कूटी जप्त कर अपराध क्र. 172/23 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, एएसआई वरूण तिवारी, रघुवंश सिंह, राकेश यादव, आरक्षक विकास मिश्रा, रमेश कसेरा, नीरज झा, सैनिक अकबर अली व नोहर राजवाड़े सक्रिय रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
पुलिस के गिरफ्त मेंअर्न्तराज्जीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, | सरगुजा टाइम्स