✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया अंबिकापुर पिट लाइन का शिलान्यास

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 मार्च 2024दे देखा गया: 814 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 12 मार्च 2024/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश में रेलवे कारखाना, लोको शेड, पिट लाइन्स, कोचिंग डिपो, नई रेल लाइन सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें अंबिकापुर रे...

Advertisement
अम्बिकापुर 12 मार्च 2024/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश में रेलवे कारखाना, लोको शेड, पिट लाइन्स, कोचिंग डिपो, नई रेल लाइन सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पिट लाइन कार्य का शिलान्यास भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 34 करोड़ की लागत से इस पिट लाइन का कार्य किया जायेगा। इसके साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने  अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लांच किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लांच किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश में रेलवे कारखाना, लोको शेड, पिट लाइन्स, कोचिंग डिपो, नई रेल लाइन सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही रेल लाइनों का दोहरीकरण, रेल खंडों का विद्युतीकरण, डिजिटली कंट्रोल्ड स्टेशन, एक स्टेशन एक उत्पाद, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, सौर ऊर्जा संचालित स्टेशन तथा भवन का लोकार्पण और नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल प्रशासन अंबिकापर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, पूर्व संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, एसपी श्री विजय अग्रवाल, श्री ललनप्रताप सिंह, श्री करता राम गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जोनल और जिला रेलवे समिति के सदस्य, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि, एनजीओ व पीएम विश्वकर्मा योजना में चिन्हांकित 18 वर्गों के कारीगर उपस्थिति रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया अंबिकापुर पिट लाइन का शिलान्यास | सरगुजा टाइम्स