✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

प्रशासन की कार्रवाई, राइस मिल द्वारा धान उठाव की तुलना में जमा किए चावल की मात्रा कम, धान के भौतिक सत्यापन में 9522 क्विंटल धान मिला कम औचक निरीक्षण कर टीम ने 1.59 करोड़ कीमत का जब्त किया 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 14 जनवरी 2024दे देखा गया: 1216 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 14 जनवरी 2024/  अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई करने जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के निर्देश पर  में खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड लुंड्रा के ग्राम पंचायत चोरकीडीह के सुमित गोयल द्वारा संचालित बन...

Advertisement
अंबिकापुर 14 जनवरी 2024/  अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई करने जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के निर्देश पर  में खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड लुंड्रा के ग्राम पंचायत चोरकीडीह के सुमित गोयल द्वारा संचालित बनभौरी राइस इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण में पाया गया कि राइस मिल द्वारा 17020 क्विंटल धान उठाव किया गया है, जबकि धान उठाव के बाद मिलर्स द्वारा मात्र 867 क्विंटल ही चावल जमा किया गया है। शेष धान के भौतिक सत्यापन में 9522 क्विंटल धान कम पाया गया जिसके कारण जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मिलर्स से कुल 1.59 करोड़ रुपए मूल्य का 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान की जब्ती की गई। जिला  खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जावेगी। जांच में खाद्य अधिकारी श्री रविंद सोनी, जिला विपणन अधिकारी श्री अरुण विश्वकर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी श्री रोशन गुप्ता एवं नोडल अधिकारी स्टेट वेयरहाउसिंग श्री संदीप गुप्ता उपस्थित थे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
प्रशासन की कार्रवाई, राइस मिल द्वारा धान उठाव की तुलना में जमा किए चावल की मात्रा कम, धान के भौतिक सत्यापन में 9522 क्विंटल धान मिला कम औचक निरीक्षण कर टीम ने 1.59 करोड़ कीमत का जब्त किया 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान | सरगुजा टाइम्स