✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस को कुल 36 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1299 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स अंबिकापुर 12 फरवरी 2024/ जिले के कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के ग्राम नमनाकला निवासी  आकाश मुण्डा की मृत्यु बांध के पानी डूबने स...

Advertisement
सरगुजा टाइम्स अंबिकापुर 12 फरवरी 2024/ जिले के कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के ग्राम नमनाकला निवासी  आकाश मुण्डा की मृत्यु बांध के पानी डूबने से उनके वारिस मनिजो मुण्डा, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम अम्बिकापुर भातुपारा निवासी सुमित्रा लकड़ा की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस बसंती,जगदीश,सुमन को, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम रनपुरकला निवासी मनीषा पण्डो की मृत्य कुंआ के पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुखराम, तहसील उदयपुर के ग्राम पुटा निवासी पवन राम की मृत्यु मधुमखी के काटने से होने पर उनके निकटतम वारिस राजा राम, तहसील उदयपुर के ग्राम तोलगा निवासी धरमजीत गोंड की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके निकटतम वारिस संतरा, तहसील उदयपुर के ग्राम बुले निवासी शोभनाथ की मृत्यु मधुमखी के काटने से होने पर उनके निकटतम वारिस प्यारी लाल, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम नमनाकला निवासी पर्वतिया बाई की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस घुरन राम, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम कोल्डीहा निवासी सुमि हिमेश अगरिया की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रमन अगरिया, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम परसा निवासी करम कुमारी की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बसंत पैकरा को 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस को कुल 36 लाख रूपए की राशि स्वीकृत | सरगुजा टाइम्स