✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

फ़ोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 17 सितंबर 2024दे देखा गया: 1453 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उत्सुकता और उत्साह से किया जा रहा अवलोकन अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2024/  सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज आडिटेरियम परिसर में जनसंपर्क विभाग द...

Advertisement

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उत्सुकता और उत्साह से किया जा रहा अवलोकन

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2024/  सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज आडिटेरियम परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा ’विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना थीम पर आधारित एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

सांसद श्री चिंतामणि सहित सभी अतिथियों, एवं पत्रकार बंधुओं ने विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग सुश्री संगीता लकड़ा द्वारा सांसद श्री चिंतामणि को फोटो प्रदर्शनी की थीम से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास के परिदृश्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी को सार्थक पहल बताया।

फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक शामिल है। फोटो प्रदर्शनी में बचपन, पाठशाला, माँ से मिला संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर, युवा नमो जीवन एक खोज, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, अंतरिक्ष शक्ति सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक है। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
फ़ोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक | सरगुजा टाइम्स