सरगुजा टाइम्स| बलरामपुर।
बलरामपुर जिले के दलधोवा घाट द्वारपाल मंदिर से आगे सड़क के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे ने पिछले कुछ दिनों से लोगों के लिए गंभीर खतरा खड़ा कर रखा था। स्थानीय लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे थे, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया।
बीती रात यह गड्ढा एक बड़े हादसे का कारण बन गया। देर रात एक पिकअप वाहन, एक कार और एक बाइक इस गड्ढे में फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में वाहनों को भारी नुकसान हुआ, जबकि सवार लोग घायल हुए हैं। हालांकि, घायलों की विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।








💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।