✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

बैठक में जीएसटी, इनकम टैक्स, बैंक, एयरपोर्ट अथॉरिटी, पोस्टल विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 9 मार्च 2024दे देखा गया: 773 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 09 मार्च 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों से अवगत कराने कलेक्टर श्री विलास भोस्कर और एसप...

Advertisement
अम्बिकापुर 09 मार्च 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों से अवगत कराने कलेक्टर श्री विलास भोस्कर और एसपी श्री विजय अग्रवाल द्वारा शनिवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की आवश्यक बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में ली गई। बैठक में कलेक्टर श्री भोस्कर ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन होने हैं। इस कड़ी में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही शुरू हो जायेगी। एफएसटी, एसएसटी और वीएसटी दल सक्रिय हो जायेंगे जो निर्वाचन को प्रभावित करने वाले कारकों मुफ्त सामग्री वितरण, रुपए, कीमती सामान, नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन, वितरण और भंडारण पर नजर रखेंगे और जप्ती की कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान नवीन शासकीय काम स्वीकृत नहीं होंगे। सभी शासकीय अधिकारी आदर्श आचार संहिता के दौरान सभी नियमों का पालन करें। किसी भी तरह के राजनीतिक प्रचार-प्रसार में शामिल ना हो। विभिन्न जांच दल नाकों और शिकायतों पर निगरानी और निराकरण के दौरान प्रोटोकॉल का ध्यान रखेंगे। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि आमजन को किसी तरह की असुविधा या परेशानी ना हो। एसपी श्री अग्रवाल ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। पुलिस और जिला प्रशासन को टीम के रूप में काम करते हुए पूर्व की भांति ही आगामी लोकसभा निर्वाचन को भी शांतिपूर्ण संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट्स चिन्हांकित करें जहां संदिग्ध गतिविधियों की आशंका हो, वहां सक्रियता और सतर्कता के साथ निगरानी करते हुए कार्रवाई करें। चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में हो। इसके साथ ही बाउंड ओवर की कार्रवाइयों को भी प्रभावी रूप में किया जाये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने बैठक में बताया कि आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की जाएगी, इसलिए संपत्ति विरूपण हेतु दलों का गठन शीघ्र कर लिया जाए। प्रथम 24 घंटे में सभी शासकीय संपत्तियों में से विरूपण हटाया जाएगा। प्रथम 48 घंटे में सभी सार्वजनिक संपत्तियों से विरूपण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से विरूपण हटाया जाएगा। आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही 24ग7 कंट्रोल रूम प्रारंभ किया जाएगा। सभी एफएसटी क्रियाशील हो जाएंगे। मीडिया सेंटर का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सरकारी वाहनों का गैर सरकारी उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। सभी निगम, मंडल के राजनीतिक पदाधिकारियों के वाहनों को अधिग्रहित कर लिया जाएगा। शासकीय व्यय पर लगाए गए सभी विज्ञापन, होर्डिंग हटाए जाएंगे। जिले में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियां इनकम टैक्स, जीएसटी, एयरपोर्ट अथॉरिटी आदि भी जरूरी निगरानी एवं कार्रवाई के लिए सक्रिय हो जायेंगी। बैठक में एनफोर्समेंट एजेंसियों के दायित्व, आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों, गत चुनावों की तुलना में इस बार जिले में मतदान केंद्रों की स्थिति, सहित विभिन्न जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
बैठक में जीएसटी, इनकम टैक्स, बैंक, एयरपोर्ट अथॉरिटी, पोस्टल विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद | सरगुजा टाइम्स