✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती नर्सिंग सहयोगी, ट्रेडमैन, महिला सैन्य बल सहित विभिन्न पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 22 मार्च तक आमंत्रित

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 15 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 638 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थलसेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट   ूू.रवपदपदकपंदंतउल.दपब.पद पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी, क्...

Advertisement
अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थलसेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट   ूू.रवपदपदकपंदंतउल.दपब.पद पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं पास) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैंडर भर्ती धर्म गुरू नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदो के लिए जारी की गई है। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 मार्च तक खुली रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि पश्चात पंजीयन या आवेदन करना संभव नही होगा। अतः भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में संपर्क कर सकते है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती नर्सिंग सहयोगी, ट्रेडमैन, महिला सैन्य बल सहित विभिन्न पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 22 मार्च तक आमंत्रित | सरगुजा टाइम्स