✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

मदिरा दुकान में शराब बोतलों में मिलावट संबंधी खबरों पर प्रशासन द्वारा लिया गया संज्ञान

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 24 दिसंबर 2023दे देखा गया: 877 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 24 दिसम्बर 2023/ विभिन्न समाचार माध्यमों से प्राप्त मदिरा दुकान में शराब की बोतलों में मिलावट संबंधी खबरों पर प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि समाचार माध्यमों से प्राप्त खबर और संबंधित वायरल वीडियो...

Advertisement
अम्बिकापुर 24 दिसम्बर 2023/ विभिन्न समाचार माध्यमों से प्राप्त मदिरा दुकान में शराब की बोतलों में मिलावट संबंधी खबरों पर प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि समाचार माध्यमों से प्राप्त खबर और संबंधित वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कराई गई तथा जांच उपरांत यह पाया गया कि संबंधित वीडियो के स्थान व समय के संबंध में स्पष्टता नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वीडियो में दर्शित व्यक्ति बृज बिहारी गुप्ता, विजय नंद राजवाड़े, सुरेश कुमार राजवाड़े एवं रामसेवक तिर्की विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा में पूर्व में स्टॉफ के रूप में कार्यरत थे, जिन्हें विभाग द्वारा की जाने वाली नियमित एवं रूटीन जांच में पूर्व में ही मदिरा में मिलावट की संदिग्धता, ग्राहकों से दुर्व्यवहार संबंधित शिकायतों एवं संदिग्ध आचरण के आधार पर दिनांक 13 दिसंबर 2023 को सेवा से पृथक करके ब्लैकलिस्टेड करने की कार्यवाही की गई थी। साथ ही पूर्व में भी विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा में बिक्री राशि में अनियमितता के मामले में संबंधित एक कर्मी नितेश यादव को सेवा से पृथक किया जाकर ब्लैकलिस्टेड किया गया था। ज्ञातव्य है कि वीडियो में दिख रहे कर्मी पूर्व में ही सेवा से पृथक कर दिये गये थे। जिले की विभागीय टीम एवं संभागीय उड़नदस्ता की टीम द्वारा मदिरा दुकानों की नियमित निरीक्षण एवं जांच कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में मिलावट एवं अन्य अनियमितताओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
मदिरा दुकान में शराब बोतलों में मिलावट संबंधी खबरों पर प्रशासन द्वारा लिया गया संज्ञान | सरगुजा टाइम्स