✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 21 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1222 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 21 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी 2024 को किया जा रहा है जिसमें 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। राज्य के अलग...

Advertisement
अंबिकापुर 21 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी 2024 को किया जा रहा है जिसमें 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। राज्य के अलग अलग जिलों से शामिल होने वाले प्रतिभागियों में 157 पुरुष एवं 44 महिलाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रातः 07ः30 बजे घड़ी चौक अम्बिकापुर से होगी, जो 30 किमी साइक्लिंग के बाद नवापाराकलां में समाप्त होगी। गौरतलब है कि साइकिल रेस के विजेता महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला प्रशासन सरगुजा की ओर से नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रथम स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को पृथक पृथक क्रमशः 21,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 11,000 रुपए, एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 5,100 रूपये का पृथक-पृथक नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा एवं दसवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को भी सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि | सरगुजा टाइम्स