✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

“महिलाओं ने ठाना है शत-प्रतिशत मतदान कराना है“, बिहान महिला समूह ने रैली निकालकर दिया मतदान जरूर करने का संदेश

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 11 अप्रैल 2024दे देखा गया: 1348 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2024/   अंबिकापुर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के प्रति जागरूक करने में बिहान महिला समूह भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। बिहान महिला समूह ने शहर के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में रैली निकालकर शत-प्रतिश...

Advertisement
अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2024/   अंबिकापुर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के प्रति जागरूक करने में बिहान महिला समूह भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। बिहान महिला समूह ने शहर के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। गौरतलब है कि स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहान महिला समूह ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में रैली निकाली। बिहान समूह की महिलाओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य बना लिया है। निर्वाचन गतिविधियों में वे सम्मिलित होकर लोकतंत्र के पर्व और देश के गर्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। अम्बिकापुर विकासखंड में बिहान समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता स्वीप अंतर्गत सामूहिक मतदाता शपथ ली। इसके साथ ही शहर की गलियों में “हम सब ने ये ठाना है बोट देहे जाना है“ का नारा लगाया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा हैं। बिहान महिला समूह की पीआरपी सपना इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
“महिलाओं ने ठाना है शत-प्रतिशत मतदान कराना है“, बिहान महिला समूह ने रैली निकालकर दिया मतदान जरूर करने का संदेश | सरगुजा टाइम्स