✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

मायके से वापस नहीं आ रही थी पत्नी, फोन पर विवाद, आधी रात को फांसी पर झूला युवक

द्वारा: MAHENDRA SINGH LAHARIYAप्रकाशित: 13 अगस्त 2024दे देखा गया: 1496 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

मायके से वापस नहीं आ रही थी पत्नी, फोन पर विवाद, आधी रात को फांसी पर झूला युवक रिपोर्टर - महेंद्र सिंह लहरिया मुरैना। मायके में रह रही पत्नी से फोन पर विवाद हो गया, इस बात से निराश किशनपुर गांव की सरपंच के भतीजे ने आधी रात को घर के कमरे में फा...

Advertisement

मायके से वापस नहीं आ रही थी पत्नी, फोन पर विवाद, आधी रात को फांसी पर झूला युवक

रिपोर्टर - महेंद्र सिंह लहरिया

मुरैना। मायके में रह रही पत्नी से फोन पर विवाद हो गया, इस बात से निराश किशनपुर गांव की सरपंच के भतीजे ने आधी रात को घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, किशनपुर की सरपंच अनीता बाथम के जेठ मुन्नालाल बाथम के बेटे सुनील बाथम उम्र 30 साल की शादी आगरा की युवती से हुई थी।

Advertisement

करीब सवा महीने पहले सुनील ने अपनी पत्नी की मारपीट कर दी, इससे नाराज सुनील की पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई और उसके बाद वापस नहीं आई। मिली जानकारी के रविवार की देर रात को सुनील ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। रात 12 से 2 बजे के बीच सुनील ने साफी से फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगा ली। अल सुबह स्वजन ने उसके शव को देखा और तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
झिनिया गांव में अधेड़ के साथ की मारपीट
मुरैना के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के झिनिया गांव में विवाद के चलते शनिवार की शाम को आरोपियों ने मिलकर अधेड़ की मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में रविवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, झिनिया गांव निवासी मोहर सिंह गुर्जर उम्र 50 साल का गांव के ही सुल्तान गुर्जर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इसी विवाद पर सुल्तान व उसके स्वजन ने मिलकर मोहर सिंह की उसके घर के सामने ही मारपीट कर दी। जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में मोहर सिंह की फरियाद पर आरोपित सुल्तान, उदय सिंह व राधाचरण गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...