✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

मुख्यमंत्री श्री साय की प्रशासनिक कसावट की मंशा कलेक्टर ने अधिकारियों के समक्ष रखी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 14 मार्च 2024दे देखा गया: 1373 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 14 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गत दिवस हुई कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के परिपालन हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने गुरुवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री...

Advertisement
अम्बिकापुर 14 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गत दिवस हुई कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के परिपालन हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने गुरुवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री श्री साय की प्रशासनिक कसावट पर मंशा से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय के दिए निर्देशों का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसेवक हैं। अपना काम अनुशासन और ईमानदारी से करें। अपने कार्य व्यवहार में संवेदनशीलता रखें। शासकीय कार्यों और योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में किसी तरह की कोताही ना बरतें। आम जन से बेहतर संपर्क रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक पहुंच पर फीडबैक लेते रहें जिससे प्रशासन को आइना दिखता रहे और जनहित के अनुरूप काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें जिससे किसानों, महिलाओं, अन्य आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण में किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को समय पर राशि अवश्य मिल जाए। इसके लिए बैंकों को प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों पर असंतुष्टि जताते हुए कहा कि यह योजना हर व्यक्ति को पेयजल की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही है। इसका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो, विभाग यह सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन को पूर्व की भांति शांतिपूर्ण संपन्न कराने अधिकारियों को निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के हित में नौ विभागों की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लोगों को लाभ दिलाने कहा। इसके साथ ही राज्य शासन की अभिनव पहल न्योता भोज को बढ़ावा देने अधिकारियों से अपील की जिससे बच्चों को अच्छा आहार मिलता रहे। उन्होंने राजस्व विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्या का निराकरण करना हमारा कर्तव्य है। अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएं और संवेदनशीलता के साथ आमजनों के आवेदनों का निराकरण करें। कार्यों में लापरवाही और कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री एएल ध्रुव सहित समस्त एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
मुख्यमंत्री श्री साय की प्रशासनिक कसावट की मंशा कलेक्टर ने अधिकारियों के समक्ष रखी | सरगुजा टाइम्स