✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

राइस मिल से धान बेचे जाने की सूचना मिलते ही खाद्य टीम पहुंची औचक जांच पर, देवगढ़ में संचालित जय हनुमान राइस मिल किया गया सील

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 23 जनवरी 2024दे देखा गया: 965 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 23 जनवरी 2024/ समर्थन मूल्य में धान खरीदी के अंतिम दिनों में प्रशासन द्वारा कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार जांच कर सख्ती के साथ अवैध धान भण्डारण,...

Advertisement
अंबिकापुर 23 जनवरी 2024/ समर्थन मूल्य में धान खरीदी के अंतिम दिनों में प्रशासन द्वारा कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार जांच कर सख्ती के साथ अवैध धान भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को गोपनीय सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम विकासखंड सीतापुर के ग्राम पंचायत देवगढ़ के सतीश अग्रवाल द्वारा संचालित मेसर्स जय हनुमान राइस मिल पहुंची। प्राप्त सूचना के आधार पर जांच पश्चात किसानों को धान बेचने की शिकायत सही पाए जाने पर राइस मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी। जांच में जिला खाद्य अधिकारी श्री रविंद सोनी, जिला विपणन अधिकारी श्री अरुण विश्वकर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी श्री रोशन गुप्ता, नोडल अधिकारी स्टेट वेयरहाउसिंग श्री संदीप गुप्ता उपस्थित थे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
राइस मिल से धान बेचे जाने की सूचना मिलते ही खाद्य टीम पहुंची औचक जांच पर, देवगढ़ में संचालित जय हनुमान राइस मिल किया गया सील | सरगुजा टाइम्स