✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत रिक्त शालाओं में प्रशिक्षण आयोजन हेतु पंजीकृत प्रशिक्षित खिलाड़ी, प्रशिक्षक के आवेदन आमंत्रित

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 12 जनवरी 2024दे देखा गया: 250 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 12 जनवरी 2024/ राज्य परियोजना कार्यालय तथा कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्री विलास भोस्कर संदीपन के निर्देशानुसार जिले के माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिन शालाओं में प्रशिक्षण...

Advertisement
अंबिकापुर 12 जनवरी 2024/ राज्य परियोजना कार्यालय तथा कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्री विलास भोस्कर संदीपन के निर्देशानुसार जिले के माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिन शालाओं में प्रशिक्षण प्रारंभ नहीं हुआ है, उक्त शालाओं के लिए पंजीकृत प्रशिक्षित खिलाड़ी अथवा प्रशिक्षक हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र 2023-24 हेतु प्रशिक्षक जुडो, कराटे, ताइक्वांडो, किक बाक्सिंग, मार्शल आर्ट विधा में पंजीकृत खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित है। जिसे जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा सरगुजा में 18 जनवरी 2023 कार्यालयीन समय 5ः30 बजे तक जमा किया जा सकता है। इच्छुक प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से निर्धारित तिथि एवं प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र जमा करना होगा। इन प्रशिक्षकों को वर्तमान समय में रिक्त विद्यालयों में प्रशिक्षण प्रदाय करने का अवसर दिया जायेगा। गौरतलब है कि प्रशिक्षण केन्द्र के लिए उचित व्यवस्था एवं प्रबंधन हेतु प्राचार्य, प्रधानपाठक की जिम्मेदारी रहेगी। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु रजिस्टर संधारित करेंगे, तथा प्रतिदिन बालिकाओ का उपस्थिति अंकित किया जाना है। प्रतिदिन प्रशिक्षण की अवधि 30 मिनट की होगी। प्रशिक्षण का समय संबंधित शाला के प्राचार्य व प्रधान पाठक तय करेंगे। बच्चों की उपस्थिति, प्रशिक्षण की उपस्थति आदि की जानकारी प्रविष्ट किया जाना है। प्रशिक्षण 90 दिवस का दिया जाना है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत रिक्त शालाओं में प्रशिक्षण आयोजन हेतु पंजीकृत प्रशिक्षित खिलाड़ी, प्रशिक्षक के आवेदन आमंत्रित | सरगुजा टाइम्स