✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

राम लला की जयकार से गुंजायमान सरगुजा, पूरे जिले में हर्ष और उल्लास की लहर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 23 जनवरी 2024दे देखा गया: 1309 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 22 जनवरी 2024/ 22 जनवरी की ऐतिहासिक तिथि जब अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अदभुत क्षण के पूरे सरगुजा वासी साक्षी रहे। विकासखंड उदयपुर के अंतर्गत राम वन गमन पर्यटन परिपथ क्षेत्र रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्...

अंबिकापुर 22 जनवरी 2024/ 22 जनवरी की ऐतिहासिक तिथि जब अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अदभुत क्षण के पूरे सरगुजा वासी साक्षी रहे। विकासखंड उदयपुर के अंतर्गत राम वन गमन पर्यटन परिपथ क्षेत्र रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री राम की प्रतिमा के समक्ष विधायक श्री राजेश अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता अग्रवाल, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, एसपी श्री सुनील शर्मा, श्री आलोक दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। हवन पश्चात मंत्रोच्चार के बाद उपस्थित आमजनों के साथ संयुक्त रूप से श्री रामचरित मानस एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसके बाद अतिथियों को श्री रामचरित मानस की प्रतियां भेंट की गई। इस दौरान अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था रही जिसके प्रत्यक्ष दर्शी बन लोग भाव विभोर हो उठे। राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में किए गए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का लाइव प्रसारण देखा और प्रभु श्री राम के बाल्यरूप के अलौकिक छवि का दर्शन किया। इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि इस पल को देखने के लिए पीढियां बीत गई। आज हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि इस पल के साक्षी बने हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से यहां रामगढ़ में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी भावुक और आनंदित हैं। आप सभी को शुभकामनाएं। सभ सुखी रहें, प्रभु राम की कृपा सब पर बरसे।
मानस मण्डलियों के द्वारा प्रभु श्री राम की जीवनी के प्रसंगों की दी गई सुंदर प्रस्तुति, केसरिया पोशाक में राम-लखन-सीता बनकर बच्चों से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा
कार्यक्रम में रामायण मंडलियों ने रामचरितमानस में संकलित विभिन्न अध्यायों का मानस गायन कर श्री राम के आदर्श संदेशों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सुंदर प्रस्तुति दी। तो वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा। इस दौरान नन्हे बच्चे श्री राम, माता सीता एवं श्री लक्ष्मण की वेशभूषा में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
5100 दीपों से सजी भूमि रामगढ़
श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश दीप जलाकर दीपावली मना रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा रामगढ में भी 5100 दिए जलाकर खुशियां मनाई गई। राम लला की जयकार से पूरा सरगुजा गुंजायमान हो गया। पूरे जिले में हर्ष और उल्लास की लहर है। जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों में निर्धारित मंदिरों में मानस मंडलियों द्वारा गायन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। जिले वासी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही उत्साहित रहे। मंदिरों-देवालयों में भजन, पूजन, कलश एवं शोभा यात्रा की धूम रही। जगह-जगह प्रवेश द्वार सजाए गए थे। श्रद्धालुओं में भगवान श्री राम के प्रति आस्था, प्रेम और समर्पण भाव देखा गया।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
राम लला की जयकार से गुंजायमान सरगुजा, पूरे जिले में हर्ष और उल्लास की लहर | सरगुजा टाइम्स