✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर एसडीआरएफ और नगर सेना के जवानों द्वारा निकाली गई स्वीप बाइक रैली

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 14 अप्रैल 2024दे देखा गया: 1305 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 14 अप्रैल 2024/ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर एसडीआरएफ और नगर सेना के जवानों द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।   इस बाइक रैली के माध्यम से जवानों द्वारा शहर के मुख्य चौक- चौराहों स...

Advertisement
अम्बिकापुर 14 अप्रैल 2024/ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर एसडीआरएफ और नगर सेना के जवानों द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।   इस बाइक रैली के माध्यम से जवानों द्वारा शहर के मुख्य चौक- चौराहों से होते हुए शहर में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में आगजनी से बचाव और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। प्रभारी श्री शिव कुमार  राठिया ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को विक्टोरिया डाक बंबई में सेना की विस्फोटक सामग्री से भरा पानी का जहाज भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए बंबई फायर सर्विस के एक सैकड़ा अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर भेजे गए थे। अटूट साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए जांबाज अग्निशमन कर्मचारियों ने धधकती आग पर काबू करने का भरसक प्रयत्न किया। आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया, लेकिन इस कोशिश में 66 फायरमैन वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्हीं 66 शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रति वर्ष अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सप्ताह भर चलेगा। इस दौरान फायर ब्रिगेड द्वारा विभिन्न कारखानों, शैक्षणिक संस्थाओं, आबादी वाले जगहों पर अग्नि से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानी बरतने के संबंध विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अग्निकांडों से होने वाली क्षति के प्रति लोगों को जागरूक करना होता है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर एसडीआरएफ और नगर सेना के जवानों द्वारा निकाली गई स्वीप बाइक रैली | सरगुजा टाइम्स