✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए मतदान जरूर करने अपील की, दिलाई शपथ

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 29 अप्रैल 2024दे देखा गया: 124 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया ग...

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, मेडिकल कॉलेज के अस्पताल अधीक्षक डॉ रमणेष मूर्ति, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ आर सी आर्या, प्रोफेसर डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ लखन सिंह सहित  कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से सम्बन्धी रंगोली, गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ के द्वारा मतदाताओं को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। कलेक्टर श्री भोस्कर ने कहा कि नए एवं युवा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से यहां मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा आप सभी युवा भारत देश का भविष्य हैं, आने वाला समय आपका है, देश को विश्व गुरु बनाना आप सब के हाथ में है। इसलिए एक अच्छा प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान अवश्य करें, वोट आपका अधिकार है और इस अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें। इसके साथ ही अपने घर-परिवार, आस-पास के लोगों को भी मतदान करने प्रेरित करें। उन्होंने इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु की गई गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर सभी को लोकतांत्रिक परम्पराओं को रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना, सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गई।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए मतदान जरूर करने अपील की, दिलाई शपथ | सरगुजा टाइम्स