✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि अब 11 फवरी 2024 तक

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 5 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1350 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 5 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक ली गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदकों को प्रो...

Advertisement
अम्बिकापुर 5 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक ली गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदकों को प्रोत्साहित करने और फॉर्म भरने में उनकी मदद करने के लिए सुविधा केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशनुसार जिले में वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया है कि वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 11 फरवरी 2024 तक नियत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने हेतु जिले के समस्त महाविद्यालयों, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियररिंग कॉलेज समस्त पोस्टमैट्रीक छात्रावास, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में 6 फरवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से शाम 07 बजे तक सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। यह सुविधा केन्द्र 11 फरवरी 2024 तक प्रति दिन संचालित रहेगा। जिले के इच्छुक आवेदक अधिक से अधिक संख्या में सुविधा केंद्रों में उपस्थित होकर आवेदन भरने की सुविधा का लाभ ले सकते है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि अब 11 फवरी 2024 तक | सरगुजा टाइम्स