✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में सीईओ छत्तीसगढ़ श्रीमती कंगाले ने ली बैठक त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने दिए जरूरी दिशा निर्देश, निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 3 जनवरी 2024दे देखा गया: 896 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 03 जनवरी 2024/   फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 कीतैयारियों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आवश्यक च...

अम्बिकापुर 03 जनवरी 2024/   फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 कीतैयारियों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आवश्यक चर्चा एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर त्रुटि रहित फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने पर निर्देशित करते हुए विशेष रूप से एएसडी यानी अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत व्यक्तियों की जानकारी निर्वाचक नामावली में संशोधन कर विलोपित करने की कार्यवाही को गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन कार्य के अनुरूप ही लोकसभा निर्वाचन का कार्य भी संपन्न कराया जाना है। इस दौरान एनआईसी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, समस्त एसडीएम, तहसीलदार और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संबंध में जारी कार्यक्रम अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोग द्वारा नियत समय सीमा में संपन्न कराया जाना है। विदित हो कि वर्ष-2024 में लोकसभा आम निर्वाचन संपन्न होना है। प्रदेश के युवा एवं नए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीयन कराये जाने हेतु आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी के साथ-साथ तीन अन्य अर्हता तिथियां 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर भी निर्धारित की गई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यक्रम में आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2024 को किया जायेगा एवं दिनांक 22 जनवरी 2024 तक दावा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में सीईओ छत्तीसगढ़ श्रीमती कंगाले ने ली बैठक त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने दिए जरूरी दिशा निर्देश, निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को | सरगुजा टाइम्स