✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 4 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1251 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 04 फरवरी 2024/  विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री अभिमन्यु गुप्ता, पार्षद श्री आलोक दुबे, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री करता राम ग...

Advertisement
अंबिकापुर 04 फरवरी 2024/  विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री अभिमन्यु गुप्ता, पार्षद श्री आलोक दुबे, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री करता राम गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर. एन. गुप्ता तथा जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ जे.के. रेलवानी ने की। उक्त कार्यक्रम में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल, प्रभारी शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ पुष्पेन्द्र राम, कीमोथेरेपी प्रभारी चिकित्सक डॉ हिमांशु गुप्ता एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.सी. पैकेरा, डॉ शीला नेताम, डॉ मनीष तिवारी, डॉ नीरू पटेल एवं सुपरवाईजर अनिल पांडेय, धनेश प्रताप सिंह एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बातचीत की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सदस्यों ने समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी कैंसर के खिलाफ सामूहिक प्रतिबद्धता और जागरूकता में भूमिका निभाई, जिससे इस महत्वपूर्ण समस्या के खिलाफ एकजुटता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय चिकित्सा सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा ने अब तक 1400 से अधिक कैंसर पेशेंट्स को कैंसर की  कीमोथेरेपी देने में सक्रिय भूमिका निभाई है। मरीजों ने भी इस मौके पर अपनी कहानियां साझा की और इस सफर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से कैंसर से लड़ने और उसका सामना करने में भी स्वास्थ्य केंद्र से मिली मदद श्रोताओं के साथ साझा की।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | सरगुजा टाइम्स