✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगंवा में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 9 जुलाई 2024दे देखा गया: 225 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 09 जुलाई 2024/ अम्बिकापुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगंवा में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे।...

Advertisement

अम्बिकापुर 09 जुलाई 2024/ अम्बिकापुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगंवा में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। इस अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया।

Advertisement

अतिथियों सहित अधिकारियों ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशित बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शासन द्वारा शिक्षा  स्तर की गुणवत्ता को बेहतर से बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आयेगा। इस दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में बने नवनिर्मित पांच कक्षों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही सरस्वती सायकिल योजना के तहत 42 छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत स्कूल परिसर में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगंवा में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन | सरगुजा टाइम्स