✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

श्री रामलला दर्शन योजना : संभाग के 850 दर्शनार्थी हुए अयोध्या धाम हेतु रवाना, जिले के 170 दर्शनार्थी शामिल

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 17 जुलाई 2024दे देखा गया: 504 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सांसद श्री चिंतामणि महाराज सहित विधायकों ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल अम्बिकापुर 17 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं की अयोध्या धाम दर्...

सांसद श्री चिंतामणि महाराज सहित विधायकों ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

अम्बिकापुर 17 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं की अयोध्या धाम दर्शन की इच्छा को शासन द्वारा पूरा किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह है।

छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को बुधवार 17 जुलाई को सांसद श्री चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, कलेक्टर श्री विलास भोसकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष  ट्रेन को बुधवार दोपहर 2 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस विशेष ट्रेन में सरगुजा संभाग के सभी 06 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। अयोध्या जाने वाले दर्शनार्थियों में सरगुजा जिले के 170 श्रद्धालु में अनुरक्षक भी शामिल हैं। जशपुर से 204, सूरजपुर से 147, कोरिया से 108, बलरामपुर से 164, और एमसीबी जिले से 57 दर्शनार्थी शामिल हैं।

मंगल भवन अमंगल हारी, सहित विभिन्न चौपाई गाकर श्रद्धालुओं ने दर्शाई अपनी खुशी

यात्रा पर निकलने से पूर्व रेलवे स्टेशन पर कहीं श्रद्धालु भजन गाते दिखे, तो कहीं चौपाई गाकर अपनी खुशी जाहिर की। मंगल भवन अमंगल हारी चौपाई गाकर बुजुर्ग श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना किया हुआ वादा निभाया है और इस योजना से श्री राम लला के दर्शन की जो इच्छा है, वह पूरी हो रही है। यह हमारा सौभाग्य है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बड़ी तेजी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
श्री रामलला दर्शन योजना : संभाग के 850 दर्शनार्थी हुए अयोध्या धाम हेतु रवाना, जिले के 170 दर्शनार्थी शामिल | सरगुजा टाइम्स