✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

संभाग आयुक्त श्री चुरेंद्र की अभिनव पहल से सर्व समाज के सामूहिक विवाह के आयोजन कड़ी के रूप में जारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 29 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 804 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 29 फरवरी 2024/ सरगुजा संभाग में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में समृध्दि प्राप्त कर आर्थिक आजादी एवं सामाजिक आजादी के लक्ष्य को हासिल करने की विशेष पहल छत्तीसगढ़ राज्य के संभाग सरगुजा...

Advertisement
अम्बिकापुर 29 फरवरी 2024/ सरगुजा संभाग में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में समृध्दि प्राप्त कर आर्थिक आजादी एवं सामाजिक आजादी के लक्ष्य को हासिल करने की विशेष पहल छत्तीसगढ़ राज्य के संभाग सरगुजा में सामाजिक व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को जोड़कर एक मंच में लाते हुए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सामूहिक विवाह का आयोजन कर समाज का दिग्दर्शन कार्यक्रम विवाह के साथ किया जाकर जन जागरण व जन चेतना फैलाने का कार्य किया जा रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संभाग आयुक्त श्री जीआर चुरेंद्र ने शामिल नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के समस्त समाज मिलजुल कर समाज को सक्रिय करते हुए समाज हित, राज्य हित, व राष्टहित के साथ कार्य किया जाना आज समय की मांग है। सम्पूर्ण समाज एक मंच पर आकर एकजूटता व सहभागिता के आदर्श अवधारणा को लेकर चले। उन्होंने कहा कि सभी समाज में एकता, भाईचारा व परस्पर सहयोग की भावना के साथ सामाजिक सम्मेलन सह समाज का दिग्दर्शक कार्यक्रम व सामूहिक विवाह का   आयोजन किया जा रहा है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के अंतर्गत विकास खण्ड वाड्रफनगर के चलगली में बीते दिनों 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह के दौरान गायत्री दीपयज्ञ कार्यक्रम एवं रामायण का मानसपाठ, छत्तीसगढ़ लोककला मंच कार्यक्रम एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इसी तरह संभाग के सूरजपुर जिले में विकास खण्ड प्रतापपुर के जरही में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। आगामी दिनों में सूरजपुर जिले के अन्तर्गत सिलफिली और विकासखण्ड रामानुजनगर के राजापुर (मानी चौक) में दिनांक 01, 02 मार्च 2024 को सामूहिक विवाह किया जाना है।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
संभाग आयुक्त श्री चुरेंद्र की अभिनव पहल से सर्व समाज के सामूहिक विवाह के आयोजन कड़ी के रूप में जारी | सरगुजा टाइम्स