✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण, संधारण, और मरम्मत कार्यों पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 3 अप्रैल 2024दे देखा गया: 181 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2024/ सरगुजा जिले में सड़कों के निर्माण कार्यों, संधारण तथा मरम्मत कार्यों के निरीक्षण हेतु मंगलवार को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह अम्बिकापुर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख अभियंता श्री के.क...

Advertisement
अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2024/ सरगुजा जिले में सड़कों के निर्माण कार्यों, संधारण तथा मरम्मत कार्यों के निरीक्षण हेतु मंगलवार को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह अम्बिकापुर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख अभियंता श्री के.के. कटारे भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों पर पैदल भ्रमण कर गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा सड़क कार्य में प्रयुक्त सामग्री का स्थल पर ही परीक्षण करवाया। श्री सिंह ने कहा कि सड़कों का निर्माण निर्धारित मापदण्ड एवं गुणवत्ता के अनुसार हो, साथ ही इन सड़कों का संधारण भी नियमित रूप से किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अम्बिकापुर विकासखंड के 2.60  कि.मी. लम्बाई की सड़क बिलासपुर-धनवार रोड से खलीबाखास का अवलोकन किया तथा शोल्डर कार्य का संधारण निर्धारित चौड़ाई में किये जाने एवं नजदीक के पेड़ों में रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। 5.80 कि.मी. लम्बाई की खलीबा से बलसेड़ी नवीनीकरण सड़क में 0.20 कि.मी के स्टोन में रंगरोगन एवं साइज, निर्धारित मापदण्ड में किए जाने, टर्निंग बोर्ड, एज, शोल्डर आदि व्यवस्थित किए जाने कहा। इसी तरह निरीक्षण के दौरान 12.50 कि.मी. लंबाई की सड़क टी-02 हंसडांड-लटोरी से दर्रीपारा में कुछ स्थानों पर पेच कार्य को तत्काल ठीक कराये जाने ठेकेदार को निर्देशित किया। टी-01 एनएच 111 डांडग़ांव-हर्रापारा से सलका-प्रेमनगर सीमा लंबाई 9.64 कि.मी. सड़क में स्टोन में पेंटिंग कार्य कराए जाने तथा मेण्ड्रा खुर्द-माझापारा में 3.10 कि.मी. लंबाई की नवीनीकरण सड़क में 100 मीटर में पाट होल्स पाये जाने के कारण ठेकेदार से तत्काल रिपेयर कराने हेतु अनुबंधानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री सिंह ने सड़कों के कुछ स्थानों में एज उखड़ने, शोल्डर निर्धारित चौड़ाई में नहीं होने, हंसडांड सड़क में पेच निर्मित होने के कारण संबंधित उप अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सड़कों के निर्माण बोर्ड में कार्यपालन अभियंता अथवा कार्यालय का मोबाईल नम्बर अंकित करने कहा, जिससे आम जनता सड़क के किसी प्रकार के सुधार हेतु तत्काल सम्पर्क कर सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य प्रारंभ के पूर्व सभी सामग्रियों की जांच निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप पाये जाने पर ही कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने उपस्थित अभियंताओ को निर्देशित किया।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण, संधारण, और मरम्मत कार्यों पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | सरगुजा टाइम्स