अम्बिकापुर 08 जुलाई 2024/ “सड़कों के नियमित संधारण एवं सड़क सुरक्षा“ के विषय पर शुक्रवार को ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन इकाई कार्यालय अम्बिकापुर में संभाग स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के अंतर्गत जिला सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर,सूरजपुर, कोरिया एवं एमसीबी के सभी सहायक अभियंता एवं उप अभियंता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन इकाई के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सरगुजा संभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना निर्मित सड़कों का जाल बिछ गया है। इन सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत नियमित रूप से किये जाते है।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।