✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

समान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 25 अप्रैल 2024दे देखा गया: 1275 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

म्बिकापुर 25 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अमित कुमार की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइ...

Advertisement
म्बिकापुर 25 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अमित कुमार की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा के सभी 08 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभाओं हेतु रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर की गई। इस दौरान विधानसभावार ईवीएम का रैण्डमाईज़ेशन किया गया तथा उसके पश्चात राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध करायी गई। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  प्रथम रेंडमाइजेशन में विधानसभा हेतु आबंटित करने के पश्चात मशीनों को स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया गया था, वहीं द्वितीय रेंडमाइजेशन में मशीनों को विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशन हेतु आबंटित किया गया है। मतदान केंद्र आबंटित होने के पश्चात ईवीएम कमीशनिंग का कार्य शुरू होगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि कमीशनिंग एवं मॉक पोल के दौरान ईवीएम में किसी प्रकार की खराबी पाए जाने पर रिज़र्व मशीनों से बदला जा सकता है। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से श्री करता राम गुप्ता, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री बालकृष्ण पाठक, श्री जमील खान, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री छत्रपाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी से श्री संजय कुमार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से श्रीमती कांता मिंज, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री अरविंद कच्छप,रोहित सिंह, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रामाधार सिंह, शिवम सिंह उपस्थित थे।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
समान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न | सरगुजा टाइम्स