✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

सरगुजा संभागायुक्त श्री चुरेंद्र की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 15 मई 2024दे देखा गया: 713 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 15 मई 2024/ बुधवार को सरगुजा संभागायुक्त श्री जी आर चुरेंद्र की अध्यक्षता में राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष में महाविद्यालय के प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई। इस दौरान कॉ...

Advertisement

अम्बिकापुर 15 मई 2024/ बुधवार को सरगुजा संभागायुक्त श्री जी आर चुरेंद्र की अध्यक्षता में राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष में महाविद्यालय के प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई। इस दौरान कॉलेज डीन डॉ रमणेश मूर्ति मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संभागायुक्त श्री चुरेंद्र द्वारा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के अपूर्ण निर्माणाधीन कार्यों हेतु लोक निर्माण विभाग से सतत् समन्वय के साथ कार्य करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल की स्थापना हेतु अतिरिक्त भूमि आबंटन,  महाविद्यालय परिसर में लोक निर्माण विभाग के विद्युत एवं यांत्रिकी द्वारा निरंतर विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में चर्चा की गई। स्वशासी मद से परीक्षकों के ठहरने एवं भोजन हेतु निर्धारित राशि में वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा गया।

Advertisement

इसके साथ ही बैठक में प्री एवं पैरा क्लीनिकल विभागों में एन.एम.सी. मापदण्ड अनुसार सहायक प्राध्यापक बनने हेतु 01 वर्ष सीनियर रेसीडेंट की अनिवार्यता के सम्बन्ध में विचार रखे गए। बैठक में आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत कर अनुमोदन की कार्यवाही की गई।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
सरगुजा संभागायुक्त श्री चुरेंद्र की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा | सरगुजा टाइम्स