सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं — लेकिन किशुननगर ग्राम पंचायत में कुछ और ही नज़ारा देखने को मिला। विशेष ग्राम सभा के दौरान जब ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधि से सवाल-जवाब करने शुरू किए, तो सरपंच महोदय खुद ही जवाब देने की बजाय पंचायत छोड़कर फरार हो गए!
घटना तब हुई जब 25 जून को सरगुजा जिलेभर में आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं के अंतर्गत किशुननगर पंचायत में भी विशेष ग्राम सभा रखी गई थी। सभा में जैसे ही ग्रामीणों ने राशन वितरण, विकास कार्यों में पारदर्शिता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर तीखे सवाल उठाए, तो सरपंच साहब की बोलती बंद हो गई।

पहले कुर्सी से उठे, फिर सभा से उठे और देखते ही देखते पंचायत भवन से बाहर निकल गए। जनता भौचक्की रह गई कि जिसे उन्होंने विश्वास कर चुना, वो आज सवालों से भाग खड़ा हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि
हम तो जवाब मांगने आए थे, पर जनप्रतिनिधि जवाब देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ये लोकतंत्र का अपमान है।"
वहीं दूसरी ओर, पंचायत सचिव रति करकेटा का नाम भी अब ग्रामीणों की नाराज़गी के केंद्र में है।ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव की आपसी मिलीभगत से शासकीय योजनाओं की जानकारी गाँववालों तक पहुँचने ही नहीं दी जाती, और ना ही कोई भी विकास कार्य में इनकी रुचि नजर आती है।








💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।