✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

साइकिल रेस में प्रतिभागियों ने जीत के लिए लगाया दमखम

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 276 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर 22 फरवरी 2024/ मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर गुरुवार को साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, नगर निगम अम्बिकापुर महापौर डॉ अजय तिर्की, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, एसपी श्री विजय अग्रवाल तथा जिला पंचायत सीईओ श...

Advertisement
अंबिकापुर 22 फरवरी 2024/ मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर गुरुवार को साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, नगर निगम अम्बिकापुर महापौर डॉ अजय तिर्की, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, एसपी श्री विजय अग्रवाल तथा जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर ने अम्बिकापुर के घड़ी चौक से हरी झंडी दिखाकर रेस की शुरुआत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यह रेस घड़ी चौक अम्बिकापुर से शुरू होकर मैनपाट रोड नवापारा कला में समाप्त हुई। कुल 30 कि.मी. में आयोजित इस रेस में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और जीत के लिए दम लगाया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बिलासपुर निवासी दिव्यांशु सिंह ने प्रथम स्थान, रायगढ़ निवासी उदित नारायण प्रधान ने द्वितीय स्थान, रायगढ़ निवासी अतुल प्रधान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में जशपुर निवासी एलिजाबेथ बेक ने प्रथम स्थान, कटघोरा निवासी अनुसुईया ने द्वितीय स्थान, और मानिकप्रकाशपुर निवासी प्रियंका मिंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान दसवें स्थान तक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। साइकिल रेस के विजेता महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला प्रशासन सरगुजा की ओर से मैनपाट महोत्सव के पहले दिन नगद पुरस्कार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को पृथक पृथक क्रमशः 21,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 11,000 रुपए, एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 5,100 रूपये का पृथक-पृथक नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा एवं 1100 रुपए का सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
साइकिल रेस में प्रतिभागियों ने जीत के लिए लगाया दमखम | सरगुजा टाइम्स