✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

साथ ही प्रशासन के सहयोग से पत्नी को मिला पेंशन अदायगी आदेश, शासन का किया धन्यवाद

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 15 मार्च 2024दे देखा गया: 360 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 15 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सेवाकाल के दौरान शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने के सम्बंध में एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 जारी किया गया है। प्राप्त जानका...

Advertisement
अम्बिकापुर 15 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सेवाकाल के दौरान शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने के सम्बंध में एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कार्यालय अम्बिकापुर में भृत्य धनसाय का आकस्मिक निधन 21 फरवरी 2023 को हो गया था। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में दिवंगत धनसाय के पुत्र सामुअल लकड़ा को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान कर आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी प्रकार उन्होंने दिवंगत धनसाय की पत्नी श्रीमती रमझो को पेंशन अदायगी आदेश भी प्रदान क़िया। अनुकम्पा नियुक्ति आदेश एवं पेंशन अदायगी आदेश को साथ ही प्राप्त कर परिवारजनों के चेहरे पर राहतभरी मुस्कान आ गई है, उन्होंने इस हेतु राज्य शासन और प्रशासन का धन्यवाद किया। अनुकंपा नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
साथ ही प्रशासन के सहयोग से पत्नी को मिला पेंशन अदायगी आदेश, शासन का किया धन्यवाद | सरगुजा टाइम्स