✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

सामान्य प्रेक्षक श्री अमित कुमार ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा

द्वारा: KARAN RAYप्रकाशित: 25 अप्रैल 2024दे देखा गया: 574 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के तहत सरगुजा संसदीय क्षेत्र हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री अमित कुमार ने गुरुवार को जिले में निर्वाचन कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बै...

अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के तहत सरगुजा संसदीय क्षेत्र हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री अमित कुमार ने गुरुवार को जिले में निर्वाचन कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह सहित समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी और नोडल अधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रेक्षक श्री अमित कुमार ने जिले वार और संसदीय क्षेत्र वार निर्वाचन कार्यों की जानकारी ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नायक ने बताया कि जिले में कुल 661706 मतदाता हैं  जिनमें 327061 पुरुष, 334625 महिला एवं 20 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पूरे सरगुजा संसदीय क्षेत्र में 1819347 हैं, जिनमें 904915 पुरुष, 914398 महिला एवं 34 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले में 786 मतदान केंद्र और पूरे संसदीय क्षेत्र में 2197 मतदान केंद्र हैं। जिले में कुल 37 संवेदशील मतदान केंद्र हैं और 393 मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वेबकास्टिंग की जाएगी।
बनेंगे संगवारी, युवा, सक्षम और आदर्श मतदान केंद्र जिले में 30 संगवारी, 03 सक्षम और 15 युवा मतदान केंद्र बनेंगे और इन्हीं में से 09 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जायेगा। पूरे संसदीय क्षेत्र में कुल 106 संगवारी, 08 सक्षम, 40 युवा मतदान केंद्र बनेंगे। इन्हीं में 36 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जायेंगे। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
होम वोटिंग की जानकारी - बैठक में बताया गया कि जिले में 166 मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी।
इनमें 127 मतदाता 85 वर्ष की आयु से अधिक वर्ग के हैं और 39 मतदाता 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता हैं।
इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए घर पर मतदान की सुविधा मिलेगी।
जिले में पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले 1958 मतदाता होंगे। जिनमें पुलिस सुरक्षाकर्मी, अन्य जिलों से प्राप्त आवेदन, ईटीपीबी मतदाता भी शामिल हैं।
बैठक में श्री अमित कुमार ने प्रशिक्षणों को गंभीरता से लेने की बात कही जिससे किसी तरह की त्रुटि ना हो।
उन्होंने कहा कि सभी निगरानी दल बेहतर काम कर रहे हैं, इसी तरह कार्यवाही करते रहें।
उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण के संबंध में निर्देशित करते हुए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण शीघ्र आयोजित करने कहा।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जप्ती की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी ली। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि जिले में 900 सुरक्षा बल उपलब्ध हैं जिनमें से 725 को निर्वाचन में तैनात होंगे। साथ ही 150 नगर सेना, 30 फॉरेस्ट गार्ड और 330 कोटवार भी उपलब्ध हैं।
पुलिस, आबकारी और निगरानी दलों द्वारा अब तक लगभग 31.45 लाख की जप्ती की कार्रवाई की गई है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
सामान्य प्रेक्षक श्री अमित कुमार ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा | सरगुजा टाइम्स