अम्बिकापुर 13 मई 2024/ आगामी 20, 21 एवं 22 मई को जिले में सद्भावना ग्राम तकिया में सालाना उर्स का आयोजन किया जाना है। आयोजन की आवश्यक तैयारी के संबंध में कलेक्टर श्री विलास भोसकर और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को शांति समिति की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में हुई जहां अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ने उर्स के बेहतर आयोजन पर समिति से चर्चा की। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों तथा प्रतिनिधियों से तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।


अपर कलेक्टर श्री नायक ने इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासनिक व्यवस्था पर बात की। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम उपलब्ध रहेगी। उन्होंने विद्युत, और पेयजल के लिए सीईएसबी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत को आवागमन को सुगम बनाने नियमानुसार पहुंच मार्ग की आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए।
एएसपी श्री सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए समिति से नवयुवकों को वॉलंटियर बनाए जाने की बात कही, जो सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने में पुलिस की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में हर बार की तरह पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा। मौके में पहुंचकर पार्किंग और रूट व्यवस्था बनाने, सघन निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों को उर्स कार्यक्रम स्थल पर सक्रिय करने और पिकअप जैसे छोटे वाहनों में भीड़ का परिवहन ना करने की बात कही। उन्होंने कहा की ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने में भी बेहतर प्रयास किया जायेगा।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।