✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति
ताजा खबर

सीएम भूपेश बघेल ने श्रीराम की 25 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 7 जनवरी 2023दे देखा गया: 704 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

CG News ग्राम कुटेना स्थित श्रीराम मंदिर सिरकट्टी आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्ानिवार को राजिम महोत्सव स्थल पर भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावर...

Advertisement

CG News ग्राम कुटेना स्थित श्रीराम मंदिर सिरकट्टी आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्ानिवार को राजिम महोत्सव स्थल पर भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति को पांच महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है। इस भव्य व विशाल मूर्ति को तैयार करने में ओडिश्ाा के 20 शिल्पकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इसे हाथ से तराश कर छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। मूर्ति को आठ फीट ऊंचे नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीराजीव लोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री बघेल ने राजिम-चौबेबांधा-नवागांव मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और 3.7 किलोमीटर लंबे लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया। गौरतलब है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है। राज्य शासन द्वारा राजिम में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए 13 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास उपस्थित रहे।

Advertisement

सिरकट्टी में की श्रीराम की पूजा

मुख्यमंत्री भूपेश ने गरियाबंद के ग्राम कुटेना स्थित श्रीराम मंदिर सिरकट्टी आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल उपस्थित रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
सीएम भूपेश बघेल ने श्रीराम की 25 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण | सरगुजा टाइम्स