✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

सुबह 4 बजे औचक निरीक्षण पर जिला चिकित्सालय पहुंचे कलेक्टर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 11 मार्च 2024दे देखा गया: 1396 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 11 मार्च 2024/ जिला चिकित्सालय में आमजन हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री विलास भोस्कर सोमवार सुबह 4 बजे अचानक जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर कक्ष, एसएनसीयू, ऑपरेशन थि...

Advertisement
अम्बिकापुर 11 मार्च 2024/ जिला चिकित्सालय में आमजन हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री विलास भोस्कर सोमवार सुबह 4 बजे अचानक जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर कक्ष, एसएनसीयू, ऑपरेशन थिएटर, पंजीयन काउंटर, आईसीयू सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री भोस्कर ने यहां ओपीडी में डॉक्टरों के साथ अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी सीधे मरीजों से ली। मरीजों ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सक और नर्स का व्यवहार अच्छा है। इलाज की अच्छी व्यवस्था मिल रही है, समय पर दवाइयां एवं भोजन भी उपलब्ध हो जाता है। कलेक्टर श्री भोस्कर द्वारा चिकित्सालय में परिजनों की भीड़ को देख संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को भीड़ नियंत्रण के संबंध में निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज के साथ कम से कम परिजन ही अस्पताल में रहे, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें एवं अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान सभी आपातकालीन चिकित्सक एवं स्टाफ अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले।
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...