भिलाई, 10-08-2024 – UTD, CSVTU भिलाई के कंप्यूटर साइंस विभाग के तीसरे वर्ष के छात्र, गजेन्द्र मंडल, जो कि सुरगुजा अंबिकापुर के निवासी हैं, का चयन IDC-2024 (स्वतंत्रता दिवस समारोह) के लिए हुआ है। यह समारोह इस वर्ष नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित किया जाएगा। IDC-2024 एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए युवा अपने विचारों को प्रस्तुत करते हैं और राष्ट्रीय विकास के प्रति अपनी समर्पण भावना प्रकट करते हैं।
यह छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के लिए गर्व की बात है कि गजेन्द्र मंडल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह अवसर प्राप्त किया है। उनका यह चयन उनकी एकाग्रता, सामाजिक संवेदनशीलता, और नई सोच का प्रमाण है। यह समारोह 15 अगस्त 2024 को नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जाएगा।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।