✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
ताजा खबर

स्वीप टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ, होम वोटिंग की दी जानकारी

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 19 मार्च 2024दे देखा गया: 880 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 19 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सरगुजा श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर के नेतृत्व व अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक की उपस्थिति में अम्बिकापुर के अजिरमा स्थित वृद्ध...

अम्बिकापुर 19 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सरगुजा श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर के नेतृत्व व अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक की उपस्थिति में अम्बिकापुर के अजिरमा स्थित वृद्धाआश्रम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के परिपालन में स्वीप प्लान कमेटी सरगुजा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत् प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को ध्यान में रखकर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक समाज कल्याण श्री डी.के.राय, जिला आईकन स्वीप पीडब्ल्यूडी सुश्री रीता अग्रवाल, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप एवं जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, प्रबंधक वृद्धाश्रम श्री संजय ठाकुर सक्रियता के साथ उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजन का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुये स्वागत उद्बोधन समाज कल्याण के श्री डी.के.राय द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुये स्वीप के नोडल अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर ने उपस्थित वृद्धजनों को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की और सभी वृद्धजनों को मतदान हेतु शपथ दिलाई। अपर कलेक्टर श्री श्री सुनील नायक ने निर्वाचन आयोग की ओर से वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं को प्रदान किये जाने वाले सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मतदान केन्द्र स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी से भी वृद्ध मतदाताओं को अवगत कराया। उन्होंने होम वोटिंग सुविधा के संबंध में भी उपस्थित प्रतिभागियों को बताया। इस अवसर पर स्वीप जिला आईकन पीडब्ल्यूडी सुश्री रीता अग्रवाल ने उपस्थित दिब्यांग मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री गिरीश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक परियोजना अधिकारी श्री अशोक सिंह एवं आभार प्रदर्शन वृद्धाआश्रम के प्रबंधक श्री संजय ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रजनीश मिश्रा, सुजित जायसवाल, सत्यनारायण भगत, शालिनी शर्मा, अनिता मानिकपुरी, स्वास्ती भगत का सक्रिय सहयोग रहा।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
स्वीप टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ, होम वोटिंग की दी जानकारी | सरगुजा टाइम्स