✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
ताजा खबर

हर घर तिरंगा अभियान : 13 अगस्त को जिले में होगा वृहद कार्यक्रम, 12 से 14 अगस्त तक तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा रैली सहित फ्लैशमोब, बाइक, साइकिल रैली जैसे होंगे विभिन्न आयोजन

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 11 अगस्त 2024दे देखा गया: 839 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 11 अगस्त 2024/ स्वतंत्रता सप्ताह 09 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में स्कूली बच्चों एवं जनसामान्य में उत्साह के साथ व्यापक सहभागिता दिखाई दे रही है। तिरंगा रैली, चित्रकला, रंगोली आदि के कार...

Advertisement

अम्बिकापुर 11 अगस्त 2024/ स्वतंत्रता सप्ताह 09 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में स्कूली बच्चों एवं जनसामान्य में उत्साह के साथ व्यापक सहभागिता दिखाई दे रही है। तिरंगा रैली, चित्रकला, रंगोली आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में जिले में 13 अगस्त को जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के द्वारा अभियान के तहत वृहद कार्यक्रम के आयोजन हेतु पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में तैयारी के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही विभागों को दायित्व भी सौंपे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Advertisement

13 अगस्त को वृहद आयोजन के तहत प्रातः 09 बजे से तिरंगा कंसर्ट का आयोजन पुलिस ग्राउंड अंबिकापुर में किया जायेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इससे पूर्व 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे साइकिल रैली का आयोजन पीजी कॉलेज मैदान से कला केंद्र मैदान तक होगा और शाम 04 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर से विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन होगा। 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सद्भावना दौड़ मल्टीपरपज स्कूल से गांधी स्टेडियम तक होगी और इसी दिन शाम को 4.30 बजे तिरंगा रैली एवं फ्लैशमोब का आयोजन मल्टीपरपज स्कूल से घड़ी चौक एवं गांधी चौक अंबिकापुर तक आयोजित होगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय ध्वज “तिरंगा” के  गौरव को संर्वधित करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त 2024, तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
हर घर तिरंगा अभियान : 13 अगस्त को जिले में होगा वृहद कार्यक्रम, 12 से 14 अगस्त तक तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा रैली सहित फ्लैशमोब, बाइक, साइकिल रैली जैसे होंगे विभिन्न आयोजन | सरगुजा टाइम्स