Saturday, July 5, 2025
23.5 C
Ambikāpur
Saturday, July 5, 2025

Surguja Times@ थाना प्रभारी घायल होली खेल कर लौट रहे पस्ता थाना प्रभारी स्कूटी से गिरकर घायल

Must read

SURESH GAIN
SURESH GAINhttp://www.surgujatimes.in/
"Designation'' .Chief Editor & .District reporter .From-Ambikapur Surguja C.G.497001 .Whatsapp & Call Mo.070002-54103
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

Accident News@ बलरामपुर जिले के पस्ता थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप सड़क दुर्घटना में घायल

SURGUJA TIMESअंबिकापुर। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर रिफर किया गया है अनियंत्रित स्कूटी से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई है।

ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर आने से उनके स्कूटी से गिरने की संभावना जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस परिवार के सदस्य होली पर्व मनाता है। इस दौरान सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी भी अन्य अधिकारियों के साथ जाकर बलरामपुर पुलिस मुख्यालय में होली मनाते हैं। पस्ता थाना प्रभारी राजकुमार कश्यप भी गुरुवार की सुबह ही बलरामपुर पहुंचे थे।

UPCHAR

यहां कलेक्टर विजय दयाराम, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे पस्ता पहुंचे थे। पस्ता थाना से अपनी स्कूटी से अपने निवास पुराने थाना भवन की ओर जा रहे थे।

पस्ता में ही स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर पड़े। स्कूटी से गिरने पर उनके चेहरे, हाथ, पैर एवं शरीर के अन्य जगहों पर चोटे आई । दुर्घटना पश्चात पस्ता पुलिस की टीम उन्हें लेकर सीधे राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

प्राथमिक उपचार पश्चात उन्हें अंबिकापुर उपचार हेतु ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पस्ता थाना प्रभारी कश्यप ब्लड प्रेशर के मरीज है और उन्होंने सुबह से अपनी दवाइयां भी नहीं ली थी। ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर आने से स्कूटी से गिर जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

- Advertisement -

सरपंच की कुर्सी डोलते ही भाग खड़े हुए “जनसेवक” – ग्रामीणों के सवालों से बचने पंचायत से रफूचक्कर!

सरगुजा टाइम्स। अम्बिकापुर। किशुननगर | 25 जून 2025 । जनता की अदालत में जब सवाल उठते हैं, तो असली जनसेवक वहीं टिकते हैं —...

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bilaspur

Reporters

- Advertisement -

Latest article