✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंस
ताजा खबर

Transporter beaten case: Video: थार सवार ट्रांसपोर्टर की बेरहमी से पिटाई और गर्दन उतारने की धमकी को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश, ASP से मिले

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 31 मार्च 2025दे देखा गया: 1118 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Transporter beaten case: शहर के रिंग रोड में शुक्रवार की रात थार से टक्कर के बाद कार सवार डॉक्टर, उसके भाई समेत साथियों ने ट्रांसपोर्टर की बेदम पिटाई कर फोड़ दिया था सिर अंबिकापुर. सूरजपुर निवासी ट्रांसपोर्टर की शहर के रिंग रोड स्थित शिवधारी कॉलो...

Transporter beaten case: शहर के रिंग रोड में शुक्रवार की रात थार से टक्कर के बाद कार सवार डॉक्टर, उसके भाई समेत साथियों ने ट्रांसपोर्टर की बेदम पिटाई कर फोड़ दिया था सिर

अंबिकापुर. सूरजपुर निवासी ट्रांसपोर्टर की शहर के रिंग रोड स्थित शिवधारी कॉलोनी के पास शुक्रवार की रात बेदम पिटाई व गर्दन उतारने की धमकी देने (Transporter beaten case) के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठनों में इसे लेकर काफी आक्रोश है। उन्होंने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल ट्रांसपोर्टर की थार ने आरोपियों की कार को टक्कर मार दी थी, इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया था।

सूरजपुर निवासी संजय सिंह ट्रांसपोर्टर (Transporter beaten case) है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह थार वाहर से अपनी बस छोडऩे रामानुजगंज चौक जा रहा था। इसी बीच रिंग रोड पर शिवधारी कॉलोनी के पास उसने कार को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद उसने थार रोक कर कार सवारों का हाल-चाल जानना चाहा।

इसी बीच कार सवार डॉ. मनू कुरैशी व उसके भाई वसीम कुरैशी ने अपने साथियों को बुलाकर उसकी बेदम पिटाई शुरु कर दी। उन्होंने ट्रांसपोर्टर संजय सिंह का सिर कई बार खंभे में टकरा (Transporter beaten case) दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान वह आरोपियों से छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे।

Transporter beaten case: गर्दन उतारने की दी धमकी

ट्रांसपोर्टर जब आरोपियों से छोड़ देने की मिन्नतें कर रहा था तो आरोपी वसीम कुरैशी द्वारा गालियां देते हुए उसकी गर्दन उतारने की धमकी (Transporter beaten case) तक दी गई। बाद में पुलिस व ट्रांसपोर्टर के परिचितों द्वारा बीच-बचाव किया गया। आरोपी द्वारा ट्रांसपोर्टर को गर्दन उतारने की धमकी देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदू संगठनों में आक्रोश...........

ट्रांसपोर्टर की बेरहमी से पिटाई (Transporter beaten case) व गर्दन उतारने की धमकी देने को लेकर हिंदू संगठनों व क्षत्रिय समाज में काफी आक्रोश है। घटना के विरोध व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को वे एसपी से मिलने पहुंचे थे।

हिंदू संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने गर्दन उतारने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व शहर में उनका जुलूस निकालने की मांग की है। वहीं आरोपियों से हाथ मिलाने वाले प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह को निलंबित करने की बात कही है। एएसपी की ओर से उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

जेहादी मानसिकता का परिचायक

गर्दन उतारने की धमकी देने (Transporter beaten case) को लेकर निलेश सिंह का कहना है कि यह आरोपी की जेहादी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी यह जान ले कि इसका जवाब बखूबी दिया जाएगा।

उन्होंने एएसपी से मॉब लिंचिंग की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।



Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Transporter beaten case: Video: थार सवार ट्रांसपोर्टर की बेरहमी से पिटाई और गर्दन उतारने की धमकी को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश, ASP से मिले | सरगुजा टाइम्स