✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 21 किलो गांजा के साथ Ambikapur News Today

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 6 अप्रैल 2023दे देखा गया: 501 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

वाड्रफनगर (SURGUJA TIMES)। गांजा खपाने के उद्देश्य से वाड्रफनगर पहुंचे उत्तर प्रदेश के अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपित तेजमान सिंह (25) मूलत: ग्राम सकरा थाना कोतवाली सदर जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।आरोपित के...

Advertisement

वाड्रफनगर (SURGUJA TIMES)। गांजा खपाने के उद्देश्य से वाड्रफनगर पहुंचे उत्तर प्रदेश के अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपित तेजमान सिंह (25) मूलत: ग्राम सकरा थाना कोतवाली सदर जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।आरोपित के पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है।

जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास 21 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

वाड्रफनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाहरी व्यक्ति अपने पास में बड़ी मात्रा में गांजा रखा है।या तो वह गांजा खपाने आया है या फिर गांजा लेकर उत्तरप्रदेश की ओर जाने की तैयारी में है।संदिग्ध युवक के वाड्रफनगर काष्ठागार के पास होने की सूचना पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अभिषेक झा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी वाड्रफनगर उप निरीक्षक विनोद पासवान के नेतृत्व में टीम गठित कर संदेही की घेराबंदी की गई। वाड्रफनगर काष्ठागार मुख्य मार्ग के पास संदेही को पकड़ा गया।जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास गांजा बरामद हुआ।आरोपित तेजमान सिंह के पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। चौकी प्रभारी विनोद पासवान ने बताया कि आरोपित के पुराने रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी ली जा रही है। कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद पासवान चौकी प्रभारी वाड्रफनगर, प्रधान आरक्षक बृजमान पैकरा, आरक्षक संजय जायसवाल, शिव पटेल, जुगेश जायसवाल सक्रिय रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...