✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है,, रेत का अवैध उत्खनन

द्वारा: SADDAM KHANप्रकाशित: 25 जुलाई 2023दे देखा गया: 301 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सद्दाम खान- कुसमी बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय बलरामपुर जिले में प्रशासन की मौन सहमति से NGT लागू होने के वावजूद भी रिजर्व फारेस्ट एरिया से रेत का अवैध उत्खनन कर भंडारण किया जा रहा है ,,रेत माफिया के गुर्गे ग्र...

Advertisement

सद्दाम खान- कुसमी

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय

बलरामपुर जिले में प्रशासन की मौन सहमति से NGT लागू होने के वावजूद भी रिजर्व फारेस्ट एरिया से रेत का अवैध उत्खनन कर भंडारण किया जा रहा है ,,रेत माफिया के गुर्गे ग्रामीणों को धमकी भी देते है जिससे ग्रामीण डरे हुए है ,,वहीं खनिज विभाग के अधिकारी विभाग में वाहन की ब्यवस्था नही होने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे है ।

""प्रशासन की मौन सहमति से NGT के वावजूद भी रेत का उत्खनन""

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों NGT लागू है और इस समय नदियों से रेत का उत्खनन पुर्णतः वर्जित है ताकि जलीय जीवजंतुयो को कोई नुकसान न पहुंच सके ,,,,,लेकिन बलरामपुर जिले में वाड्रफनगर विकासखंड के तोरफ़ा गांव से बहने वाली मोरन नदी जो कि सूरजपुर और बलरामपुर की सीमा को तय करती है और यह क्षेत्र रिजर्व फारेस्ट के अंतर्गत आता है जहाँ पर कानून के मुताबिक एक पत्ता भी तोड़ना अपराध की श्रेडी में आता है ,,,वावजूद इसके जिले के फारेस्ट, पुलिस और जिला प्रशासन की मौन सहमति से रेत माफिया इन दिनों नदी से ट्रेक्टर के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन करवा कर गांव में ही उसका भंडारण करवा रहा है ,,

""ग्रामीणों को जान से मारने की दी जाती है धमकी""

लेकिन गांव के ग्रामीण जब रेत उत्खनन का विरोध करते है तो रेत माफिया के गुर्गों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जाती है जिससे ग्रामीण भी डरे हुए है ,,,गांव के सरपंच ने बताया है कि रेत माफिया प्रशासन की सह पर मनमानी कर रहा है और सभी नियमों को ताक पर रखते हुए रेत का अवैध भंडारण कर रहा है लेकिन उसपर अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी है ,,,पुलिस मौके पर आने के बाद रेत माफिया का ही पक्ष लेती है ।

Advertisement

""ग्रामीण सड़क टूटने की कगार पर साथ ही राजस्व की भी चोरी""

ग्रामीणों ने बताया कि रेत परिवहन से गांव की सड़क भी टूट रही है जिससे गांव तक एम्बुलेंस भी पहुचने में दिक्कत होगी और इसके साथ ही शाशन के राजस्व की चोरी भी हो रही है ,,,रेत माफिया द्वारा फ़िलहाल अवैध तरीक़े से गांव में रेत का भंडारण करवाया जा रहा है और आने वाले कुछ दिनों बाद रेत को अवैध तरीके से उत्तरप्रदेश में बेचा जाएगा ,,

""राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है रेत माफिया को ""

जिला प्रशासन पूरे मामले में तमाशबीन बना रहेगा क्योंकि रेत माफिया को कही न कही राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और यही वजह है कि अधिकारी भी उसके गलत काम को रोकने में हस्तक्षेप नही कर रहे है ,,,मामले की जानकारी फारेस्ट विभाग के साथ साथ पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को भी है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई जिससे ग्रामीणों ने नाराजगी भी देखने को मिल रही है

""खनिज विभाग का गैरजिम्मेदाराना जवाब ""

वही जब इस मामले में खनिज इंस्पेक्टर से बात की गई तो उनके द्वारा कह दिया गया कि हमारे विभाग में फिलहाल कोई शाशकीय वाहन ही नही है इसलिए हम कार्यवाही करने नही जा पर रहे है और जब वाहन उपलब्ध होगा तब जायेगे ,,,ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि जिले का खनिज विभाग अपने कर्तब्यों के प्रति कितना लापरवाह हो सकता है ।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...