अम्बिकापुर, सरगुजा — 11 अगस्त 2025आज अम्बिकापुर, सरगुजा के होटल पर्पल ऑर्किड में आयोजित Photography & Advanced Cinematography Workshop अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस वर्कशॉप में 100 से अधिक फ़ोटोग्राफ़रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह विशेष आयोजन Sony India एवं सरगुजा फोटोग्राफर संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे सिनेमेटोग्राफी एक्सपर्ट श्री साजन मदान, जिन्होंने प्रतिभागियों को एडवांस सिनेमेटोग्राफी के विभिन्न तकनीकी एवं रचनात्मक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर उपस्थित फोटोग्राफरों ने नवीनतम कैमरा तकनीक, लाइटिंग, कंपोज़िशन, और सिनेमेटिक शूटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स सीखे।
वर्कशॉप का उद्देश्य स्थानीय एवं क्षेत्रीय फोटोग्राफरों को आधुनिक तकनीक से सशक्त करना और उन्हें पेशेवर स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना था।







💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।