✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

जली अवस्था में मिला कार में व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 29 दिसंबर 2022दे देखा गया: 637 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा के मैनपाट से रायगढ़ जिले के कापू को जोड़ने वाले मार्ग पर जली कार में व्यक्ति की लाश मिला है। SURGUJA TIMES - सरगुजा के मैनपाट से रायगढ़ जिले के कापू को जोड़ने वाले मार्ग पर जली कार में एक व्यक्ति की शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है...

Advertisement

सरगुजा के मैनपाट से रायगढ़ जिले के कापू को जोड़ने वाले मार्ग पर जली कार में व्यक्ति की लाश मिला है।

SURGUJA TIMES - सरगुजा के मैनपाट से रायगढ़ जिले के कापू को जोड़ने वाले मार्ग पर जली कार में एक व्यक्ति की शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव कार के पिछली सीट पर जली अवस्था मे पड़ा हुआ था इसलिए हत्या कर कार सहित शव को जला देने का भी संदेह है। वहीं कार में आग लगने के कारण भी व्यक्ति की जल कर मौत की संभावना जताई जा रही है।मैनपाट व कापू पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है।

Advertisement

मैनपाट से एक सड़क कापू को जोड़ती है।सरगुजा व रायगढ़ जिले के सीमावर्ती गांव के लोग इसी सड़क से आना जाना करते है। गुरुवार की सुबह मैनपाट से कापू जाने वाले रास्ते से होकर कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ीनुमा रास्ते पर उन्हें एक जली हुई कार दिखाई दी। कार से उस समय भी धुआं निकल रहा था। लोग कार के पास पहुंचे तो उसके भीतर जला हुआ व्यक्ति भी नजर आया, पूरी तरह से जल जाने से सिर्फ कंकाल बचा हुआ था। जले व्यक्ति के शरीर से भी धुआं निकल रहा था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल मैनपाट के कमलेश्वरपुर व व रायगढ़ जिले के कापू थाने में दी। सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस की जांच में यह पता नहीं चल सका है कि कार व कार में जली हुई लाश किसकी है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...