✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
बलरामपुर

जानलेवा NH ने खोला चौंकाने वाला राज.. खाई में गिरी ट्रेक्टर में बनाया गुप्त बॉक्स… 100 किलो से अधिक गांजा बरामद.!. यातायात प्रभारी और हाइवे पेट्रोलिंग के जवान की तत्परता से अपराधियों को जखीरा हटाने नहीं मिला मौका..

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 27 अगस्त 2025दे देखा गया: 1412 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अंबिकापुर - बलरामपुर के जानलेवा NH ने खोला चौंकाने वाला राज नशे के सौदागर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए के ट्रेक्टर ट्राली के नीचे वेल्डिंग कर लोहे का बक्सा लगा रहे है। जिसमें वे गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने में कामयाब हो...

Advertisement

अंबिकापुर - बलरामपुर के जानलेवा NH ने खोला चौंकाने वाला राज

नशे के सौदागर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए के ट्रेक्टर ट्राली के नीचे वेल्डिंग कर लोहे का बक्सा लगा रहे है। जिसमें वे गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने में कामयाब हो रहे हैं। मगर इस बार अंबिकापुर - रामानुजगंज मार्ग की गढ्ढे में तब्दील जर्जर सड़क ने यह पोल खोल दी। बलरामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दलधोवा घाट में एक एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई गई। सूचना पर जब बलरामपुर की हाइवे पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और नजारा देखा तो आंखे फटी की फटी रह गई। यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन और हाइवे पेट्रोलिंग के जांबाज जवान अमित मिंज ने घायल चालक को उठाने का प्रयास किया,तभी उनकी नजर ट्रेक्टर ट्राली के नीचे बनी गुप्त बक्से पर पड़ी,यह बक्सा खुल गया था और पैकेट नीचे बिखर गए थे।

यातायात प्रभारी और हाइवे पेट्रोलिंग के जवान ने जब इस पैकेट को सूंघकर देखा तो चौंक गए,गांजा की गंध आ रही थी। लगभय 90 पैकेट में 100 किलो से अधिक गांजा का गुप्त रूप से परिवहन हो रहा था। टीम के साथ इस बड़ी कामयाबी की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर चालक उड़ीसा की तरफ से उक्त गंजा की तस्करी करते हुए झारखंड ,बिहार की ओर जा रहा था। रास्ते में जशपुर और सरगुजा पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। मगर बलरामपुर में किस्मत ने साथ नहीं दिया।

Advertisement

दुर्घटना के बाद सारा खेल उजागर हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर में अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना के बाद यातायात प्रभारी और हाइवे पेट्रोलिंग टीम के तत्काल पहुंच जाने से बक्से से बाहर आए गांजा को नहीं हटा पाए और पकड़े जाने के भय से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक के कमर की हड्डी टूट गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बलरामपुर पुलिस द्वारा आज विस्तृत खुलसा किया जाएगा। 

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...